Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना की गाड़ी हादसे की शिकार; 7 लोगों की मौत, तीन घायल

Jammu Kashmir, Kishtwar accident, Kishtwar road accident, Dangduru Dam site, Pakal Dul Project
विज्ञापन

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना की एक क्रूजर गाड़ी खाई में गिरने से दुर्घटना की शिकार हो गई। गाड़ी पर सवार 10 लोगों में से 7 की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, डीसी किश्तवाड़ डॉक्टर देवांश यादव ने हादसे की जानकारी ली है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या फिर जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है। जरूरत के मुताबिक, घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पाकुल दुल परियोजना की गाड़ी डांगदुरु बांध स्थल के पास हादसे की शिकार हुई है। हादसे के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ