Aaj Ka Mausam: दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार शाम इस बारे में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग राज्यों में 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तड़के और देर रात घना कोहरा भी पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के पश्चिमी क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है। जिससे अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 जनवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। इसके अलावा 22 और 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
आज खिली धूप, आगे पड़ेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय धूप निकली। इससे पहले तड़के हल्का कोहरा था। उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। तापमान में बढ़ोतरी हुई है, अगले कुछ दिन घना कोहरा और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
इन दो राज्यों में रहेगा कोल्ड डे
जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों में उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न राज्यों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। 19 जनवरी को मध्यप्रदेश और 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश कोल्ड डे रहेगा।
इन राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में 19 जनवरी को सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 19 और 20 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा 19-21 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा पड़ेगा। वहीं, 21 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
11 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
36 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines