Delhi Traffic Alert: आज से महज 2 दिन बाद पूरा देश गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रंग में झूमेगा. इसी रंग को और खूबसूरत बनाने के लिए हर साल इंडिया गेट पर परेड समारोह होता है. इसी समारोह के सिलसिले में आज यानी 24 जनवरी को दिल्ली में कई मार्ग प्रभावित रहेंगे. आज सुबह वियज चौक से इंडिया गेट तक परेड की रिहर्सल की जाएगी, जिस कारण विजय चौक, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट के बीच ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी.
यह भी पढ़ें: तिरंगे का सफर! कैसा था भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज, 120 वर्षों में कितनी बार बदला देश का झंडा?
दिल्ली पुलिस ने बताया रूट्स
कुछ रिपोर्ट्स में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के हवाले से लिखा गया है कि, शनिवार सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यानी जब तक परेड की रिहर्सल समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक रफी मर्ग, जनपथ और मानेक शाह रोड से कर्तव्य पथ पर क्रॉस ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इसलिए लोगों को चाहिए कि इन मार्गों की तरफ न आएं और मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, सिकंदरा रोड, फिरोजशाह रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और मोतीलाल नेहरू मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें.
समय-समय पर मिलती रहेगी ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी
साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मार्गों और ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) को लेकर अनुरोध किया कि नियमों का पालन करें. साथ ही, मार्गों से जुड़ी तमाम अपडेट्स ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे फेसबुक (Facebook) पेज, X और हेल्पलाइन के माध्यम से भी हासिल करते रहें, वहां सभी ताजा जानकारी अपडेट होती रहेंगी.
मेट्रो को लेकर क्या है एडवाइजरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DMRC ने अपने यात्रियों से अपील की है कि, सुरक्षा जांच के कारण लगने वाले जाम से बचने व आसानी से कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. गाड़ियों की पार्किंग से लेकर तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जिसमें सबसे बड़ी सुविधा वक्त-वक्त पर तेज मेट्रो की सेवा मिलती रहेगी, जिससे सफर आसान और तेज हो सकेगा.
हालांकि, इस बात को भी जानें कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए 26 जनवरी को परेड के समय कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद रहेंगे. इसमें आईटीओ, केंद्रीय सचिवालय और लाल किला स्टेशन शामिल हैं. जो परेड खत्म होने के बाद दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे.
इस बात का रखें खास ख्याल
गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ चीजों का खास ख्याल रखना भी जरूरी है, जिसमें सड़क किनारे या कहीं भी किसी अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत निकटतम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को सूचना दें. आपके द्वारा उठाया गया एक सही कदम देश के लिए काफी मायने रखता है.
यह भी पढ़ें: भारत के चुनाव आयोग का पूरी दुनिया में डंका, 40 देश अपनाएंगे SIR मॉडल, करेंगे वोटर लिस्ट की सफाई
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines