भारत के चुनाव आयोग का पूरी दुनिया में डंका, 40 देश अपनाएंगे SIR मॉडल, करेंगे वोटर लिस्ट की सफाई

SIR मॉडल अब तक भारत तक ही सीमित था, लेकिन हाल ही में हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 40 से ज्यादा देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने शुद्ध मतदाता सूची को लेकर अपनी सहमति जाहिर की है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Emb Conference

सिर्फ भारत ही नहीं, इन देशों में भी SIR.

विज्ञापन

भारत में इस समय चर्चा सिर्फ SIR की हो रही है. देश के कई राज्यों में SIR चल रहा है, जो देश के लिए बहुत जरूरी भी है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य अब भारत की सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई लोकतंत्रिक देशओं में होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोकतांत्रिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (EMB) ने अपने यहां मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए इसी तरह का तरीका अपनाने पर जोर दिया है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्‍या इस बार बजट में बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि, फरवरी में क‍ितनी आएगी क‍िस्‍त

विज्ञापन

42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने लिया सम्मेलन में हिस्सा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों और 27 देशों के मिशन प्रमुखों ने भाग लिया. इस सम्मेलन के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर सर्वसम्मति से प्रतिबद्धता व्यक्त की. सम्मेलन के अंतिम दिन कई देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने शुद्ध मतदाता सूची बनाने के साथ-साथ हर मतदाता को फोटो पहचान पत्र देने पर भी ध्यान देने का फैसला किया, जिससे देश के लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

बता दें कि इस सम्मेलन में 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों/प्रतिनिधियों और 27 देशों के मिशन प्रमुखों सहित लगभग 1,000 लोगों ने भाग लिया था.

सम्मेलन के आखरी दिन ज्ञानेश कुमार ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

सम्मेलन के समापन सत्र में ‘दिल्ली घोषणा 2026’ प्रस्तुत करते हुए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस सम्मेलन में शामिल सभी चुनाव प्रबंधन निकायों ने घोषणा पत्र के पांच स्तंभों पर मतदाता सूची की शुद्धता, चुनाव संचालन, अनुसंधान और प्रकाशन, प्रौद्योगिकी का उपयोग और प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर मिलकर काम करने का संकल्प लिया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस सम्मेलन के दौरान कहा कि कानून के मुताबिक सभी मतदाताओं के नाम वाली शुद्ध मतदाता सूची किसी भी लोकतंत्र की नींव है. उन्होंने कहा कि चुनावों को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव निकायों को हर मतदाता को फोटो पहचान पत्र देने की कोशिश करनी चाहिए

दिंसबर में फिर होगा सम्मेलन

विज्ञापन

इतना ही नहीं, ज्ञानेश कुमार ने यह भी कहा कि सभी ने अपनी प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करने पर भी सहमति जताई और 3, 4 और 5 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में दोबारा मिलने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार भी किया. सम्मेलन में शामिल सभी देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने SIR पर गहन चर्चा की और इसके हर पहलू पर बात की, जिसके बाद ऐसे तरीके को अपनाने पर बल दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ