हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मिलेगा नए साल पर तोहफा, पूरा होगा एक्सप्रेसवे का काम, 12 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से मुंबई

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां बन रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के पहले चरण का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मात्र 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंच सकेंगे।

अभी पढ़ें – श्री महाकाल लोक होगा श्री महाकाल महालोक, द्वितीय चरण पूरा होते ही होगा नया नामकरण

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी ने बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का पहला चरण इसी साल पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा “मेरी योजना नरीमन पॉइंट को दिल्ली से जोड़ने की है, जिससे यह 12 घंटे का सफर तय कर सके।”

केंद्रीय मंत्री ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि देश में लगभग एक करोड़ लोग साइकिल-रिक्शा चला रहे हैं। उनमें से 80 लाख लोग आज ई-रिक्शा चला रहे हैं। उन्होंने कहा, “देश में 400 स्टार्ट-अप इलेक्ट्रिक स्कूटर, ई-रिक्शा आदि बना रहे हैं।”

अभी पढ़ें – PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री मोदी का कल से दो दिवसीय गुजरात दौरा, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री ने कहा “पिछले 8 वर्षों से, हम नागपुर के सीवेज के पानी को पुनर्चक्रित कर रहे हैं और इसे बिजली उत्पादन के लिए महाराष्ट्र सरकार को बेच रहे हैं। हम रॉयल्टी के रूप में सालाना ₹300 करोड़ कमा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने हरित ईंधन के महत्व को दोहराया और कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय वर्ष 2000 से ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में कृषि के विविधीकरण पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम गन्ने से इथेनॉल जैसे हरित ईंधन बना रहे हैं जो कि लागत प्रभावी, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी है और इसलिए ईंधन के आयात को कम करने में मदद करता है।”

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें