मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को करीब सात घंटे बाद बीच हवा से ही वापस लौटना पड़ा. अब फ्लाइट दिल्ली वापस लौट रही है. Flightradar24 के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E33 को इथियोपिया और इरिट्रिया के बॉर्डर के पास यू-टर्न लेना पड़ा. फ्लाइट ने सोमवार सुबह मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी. 26 फरवरी के बाद इंडिगो की पहली दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट थी.
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि करीब सात घंटे उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट वापस मुड़ गया. जबकि उसने वो रूट लिया था, जो पश्चिमी एशिया से जारी जंग वाले इलाके से हटकर था.
यह भी पढ़ें : मांस को गला देता है सफेद फॉस्फोरस, 800 डिग्री तक होता है तापमान; इजरायल पर लगा युद्ध में इस्तेमाल का आरोप
Flightradar24 के मुताबिक, इस एयरक्राफ्ट ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होते हुए रूट लिया था. इस इलाके में ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच मिडिल ईस्ट के ज्यादातर एयरस्पेस को बाइपास कर दिया था. यह डायवर्जन तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एक्टिव कॉन्फ्लिक्ट जोन से पूरी तरह से निकल गया था.
इंडिगो ने बयान जारी कर कहा, ‘मिडिल ईस्ट और उसके आस-पास के बदलते हालात की वजह से, हमारी कुछ फ्लाइट्स लंबे रूट ले सकती हैं या उनका रूट बदल सकता है. दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही हमारी फ्लाइट 6E 033 को वेस्ट एशिया में चल रहे हालात की वजह से आखिरी समय में एयरस्पेस पर लगी रोक की वजह से वापस लौटना पड़ा.’
यह भी पढ़ें : ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच बहरीन में गूंजे सायरन, नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील
एयरलाइन ने कहा कि वह अभी अधिकारियों के साथ मिलकर यह तय कर रही है कि यात्रा फिर से शुरू हो सकती है या नहीं. साथ ही कहा कि हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, क्रू और एयरक्राफ्ट की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है.
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
19 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines