Delhi Services Bill: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है। क्योंकि गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में आज ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा बिल पेश करेंगे। इसे 25 जुलाई को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी।

लोकसभा में एनडीए के पास बहुमत है तो वहां आसानी से बिल पास हो सकता है। पर देखना होगा कि विपक्ष एकजुट होकर राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल को पास होने से रोक पाता है या नहीं। आम आदमी पार्टी ने अपने सभी सासंदों के लिए तीन लाइन की व्हिप जारी किया है। इसमें आप के सभी राज्यसभा सांसदों को 4 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने को कहा गया है। सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी कहा है कि वो इस बिल का विरोध करेगी।

विज्ञापन

दिल्ली अध्यादेश विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज उन्हीं बिल को संसद में पेश किया जाएगा, जिनका लिस्ट में उल्लेख है। जब अध्यादेश विधेयक लिस्ट में होगा, तो हम इसकी सूचना देंगे।

मेघवाल कहा कि हम पहले दिन से विपक्ष की मांग पूछ रहे हैं, वे मणिपुर पर चर्चा चाहते थे और जब हम इस पर सहमत हुए तो अब उन्होंने अपनी मांग बदल दी और चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर बोलें। वे कोशिश कर रहे हैं इस मुद्दे का राजनीतिकरण करें। वे अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, जब भी अध्यक्ष निर्णय लेंगे हम उस पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ