Shashi Tharoor suggests capital switch over smog: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से लगातार स्मॉग पड़ रहा है। यहां प्रदूषण से लोग परेशान हैं, लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसे परेशानी हो रही हैं। उधर, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पॉल्यूशन को किसी तरह कम करने के लिए आर्टिफिशियल रेन का सहारा ले रही हैं, यहां निर्माणकार्य और डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध समेत अन्य कड़े नियम लागू किए गए हैं।
इसी बीच तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक बयान ने दिल्ली के प्रदूषण पर नई बहस शुरू कर दी है। दरअसल, सांसद ने देश की राजधानी बदलने का सुझाव दिया है। बता दें 2022 में इंडोनेशिया ने ऐसा किया था। जब जकार्ता से अपनी राजधानी स्थानांतरित करने के लिए कानून पारित किया था। फिलहाल देश की नई राजधानी नुसंतारा निर्माणाधीन है, जिसे 2045 तक पूरी तरह बदल दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ट्रैफिक का नया नियम लागू, पॉल्यूशन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला
चेन्नई या हैदराबाद को राजधानी बनाने की उठी मांग
राजधानी में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। यहां स्कूल, कॉलेज बंद हैं और लोगों को घरों से कम निकलने की सलाह दी गई है। इसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या दिल्ली अभी भी भारत की राष्ट्रीय राजधानी बनने के लायक है? उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने चेन्नई या हैदराबाद को देश की राजधानी बनाने की सलाह दी है।
2.905 लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही नई राजधानी
बता दें राजधानी बदलना इतना आसान नहीं है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके लिए नई राजधानी में बड़े निवेश और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ेगी। इंडोनेशिया की बात करें तो यहां के राष्ट्रपति जोको विडोडो की सरकार ने 2.905 लाख करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया है।
ये भी पढ़ें: जामा मस्जिद पहुंची सर्वे टीम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ संभल, क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines