दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को मंजूरी देने से मना कर दिया है. पुलिस की ओर से प्रदर्शन के लिए अनुमति न देने के पीछे पहले से जानकारी देने, पहले निर्देशों का पालन न करना और पब्लिक सिक्युरिटी, लॉ-एंड-ऑर्डर और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी चिंताओं को वजह बताया है. दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने बताया कि 7 अक्टूबर को CJP के सह-संयोजक सौरभ दास से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिली थी. बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था.
ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा, ‘हमें कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरभ दास से एक आवेदन मिला है. यह आवेदन 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की सूचना के संबंध में था. इस पर विचार किया गया और पाया गया कि यह बहुत कम समय में दी गई थी, जबकि तय गाइडलाइंस के मुताबिक प्रस्तावित प्रदर्शन से 10 दिन पहले सूचना मिलनी चाहिए.’
यह भी पढ़ें : 57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द, होटलों में सख्ती.. CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले जब कॉकरोच जनता पार्टी को वहां विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी, तो उन्होंने कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया था और उस समय दिए गए अपने ही वादों को भी नहीं निभाया था. इसलिए कानूनी निर्देशों और अपने ही वादों का पालन न करने, मौजूदा कानून-व्यवस्था को देखते हुए इस बार मंजूरी नहीं दी गई.’
साथ ही उन्होंने कहा कि नई दिल्ली इलाके में BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित एहतियाती पाबंदियां लगाई गई हैं. अगर कोई BNSS की धारा 163 के प्रावधानों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
37 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
1 hr agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
2 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
3 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
5 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
5 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
5 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
8 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines