Cops ask help from Twitter: पिछले कई दिनों से विमान में लगातार बॉम्ब की सूचना मिल रही है। 6 दिन में 70 फ्लाइट्स के अंदर बम होने का अलर्ट मिला है। इस लिस्ट में एयर इंडिया, अकासा, इंडिगो, विस्तारा और एयर एशिया समेत कई एयरलाइन कंपनियों के विमान शामिल हैं। बॉम्ब अलर्ट के कारण देश-विदेश की कई उड़ाने प्रभावित हुई हैं, जिससे विमान कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि यह बॉम्ब अलर्ट किसने और क्यों भेजे? यह कोई नहीं जानता। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्वीटर समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मदद मांगी है।
एक्शन मोड में आई दिल्ली पुलिस
शनिवार को बेंगलुरु से 180 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। इससे पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। बेंगलुरु एयरपोर्ट के अलावा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भी ऐसी कई धमकियां मिल चुकी हैं। दिल्ली पुलिस इन सभी मामलों की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- अलर्ट! फिर मिली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी; 189 यात्री सवार, दुबई से जयपुर आ रहा था विमान
दिल्ली पुलिस ने बनाई टीम
दिल्ली पुलिस ने बेस्ट ऑफिसर्स की एक टीम तैयार की है, जो साइबर सेल और IFSO के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने VPN और डार्क वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करके अलग-अलग अकाउंट से बॉम्ब अलर्ट भेजा था। पुलिस ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि उन सभी पोस्ट को डिलीट करके अकाउंट को सस्पेंड किया जाए।
ट्वीटर से मांगी मदद
PTI से बातचीत में एक पुलिस अफसर ने बताया कि हमे शक है हैंडलर ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) और डार्क वेब का इस्तेमाल करके ट्वीटर पर पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में फ्लाइट के अंदर बॉम्ब होने का दावा किया गया था। अकाउंट का IP Address चेक करने के लिए हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क किया है।
BCAS ने बुलाई बैठक
बता दें कि सिर्फ इस हफ्ते में 70 घरेलू और विदेशी फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने सभी एयरलाइंस के सीईओ के साथ बैठक की है। सोमवार से शनिवार के बीच भारत की 30 फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। इससे एयर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा, अकासा, स्पाइस जेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की उड़ाने बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़ें- सावधान! फ्लाइट में बम है… 10 विमानों को मिली उड़ाने की धमकी; इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की बढ़ी धड़कन
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
43 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
56 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines