Digital Arrest: आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसमें कुछ लोग पुलिसवाले बनकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं। सबसे ज्यादा शिकार बुजुर्गों और बिजनेसमैन को बनाया जाता है। जिन्हें कोरियर में ड्रग्स या किसी गिरफ्तारी का डर दिखाया जाता है, फिर इससे बचने के लिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते हैं। डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
4 मामलों में 7 जने गिरफ्तार
डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराधियों की वो कार्यप्रणाली है, जिसमें वे पीड़ितों को फर्जी कॉल करते हैं और उन्हें ड्रग्स के नाम पर गुमराह करते हैं। वे बताते हैं कि उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हो सकती है, फिर डिजिटल अरेस्ट के जरिए उनसे पैसे ऐंठते हैं। सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, हमें इस बारे में लगातार शिकायत मिल रही थीं। हमने साउथ-वेस्ट साइबर पुलिस स्टेशन में 4 मामलों पर काम किया है, जिसके तहत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
32 लाख रुपये ठगे
एक मामले में 78 साल के बुजुर्ग को फेडएक्स कोरियर के नाम से कॉल किया गया। जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके पार्सल में क्रेडिट कार्ड, एमडीएमए ड्रग्स और ऐसी आपत्तिजनक चीजें हैं, जिससे उनकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। पीड़ित इससे डर जाते हैं और वे आरोपी को 32 लाख रुपये ट्रांसफर कर देते हैं। इस मामले में हमने पश्चिम बंगाल से अजय कुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हम मनी ट्रेल की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नकली पुलिस बनकर कॉल पर कर रहा था बात, असली पुलिस को देखकर निकली हवा, वीडियो वायरल
फिशिंग लिंक से लगाया चूना
इसी तरह के एक दूसरे मामले में मध्य प्रदेश के एक सेवानिवृत्त लोक सेवक को ट्रेजरी अधिकारी बनकर एक कॉल किया गया और उनके पेंशन खाते में लगभग 11 लाख रुपये जमा करने के लिए एक फिशिंग लिंक भेजा गया। जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से रुपये उड़ गए। हमने इस मामले में दो लोगों लोचन प्रसाद और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है।
आईआईटी प्रोफेसर हुए डिजिटल अरेस्ट का शिकार
तीसरे मामले में एक आईआईटी प्रोफेसर को चूना लगाया गया। जिसमें एसबीआई कस्टमर केयर के नाम से फर्जी कॉल किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी ने उसके अकाउंट का दुरुपयोग किया है। फिर उन्हें धमकाकर उनके अकाउंट से करीब 7 लाख रुपए निकाल लिए गए।
ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: 21 घंटे तक नर्स को बनाकर रखा डिजिटल अरेस्ट…, इस तरह हुआ मामले का खुलासा
यूपी से भी हुई गिरफ्तारी
हमने इस मामले में एक आरोपी मोहित को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि उसकी उम्र 22 साल है। इसी तरह एक महिला को धमकाकर 2 लाख रुपए निकाल लेने का भी मामला सामने आया। इसमें हमने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली और एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: Digital Arrest Scam: ऊपर पुलिस की वर्दी और नीचे पजामा… सामने आई डिजिटल स्कैमर्स की तस्वीर
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines