22 साल के लड़के ने IIT प्रोफेसर को लगाया चूना, डिजिटल अरेस्ट पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', पकड़े गए 7 आरोपी

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट के आरोपियों पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।

Digital Arrest

Digital Arrest: आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसमें कुछ लोग पुलिसवाले बनकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं। सबसे ज्यादा शिकार बुजुर्गों और बिजनेसमैन को बनाया जाता है। जिन्हें कोरियर में ड्रग्स या किसी गिरफ्तारी का डर दिखाया जाता है, फिर इससे बचने के लिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते हैं। डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

4 मामलों में 7 जने गिरफ्तार 

डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराधियों की वो कार्यप्रणाली है, जिसमें वे पीड़ितों को फर्जी कॉल करते हैं और उन्हें ड्रग्स के नाम पर गुमराह करते हैं। वे बताते हैं कि उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हो सकती है, फिर डिजिटल अरेस्ट के जरिए उनसे पैसे ऐंठते हैं। सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, हमें इस बारे में लगातार शिकायत मिल रही थीं। हमने साउथ-वेस्ट साइबर पुलिस स्टेशन में 4 मामलों पर काम किया है, जिसके तहत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

32 लाख रुपये ठगे 

एक मामले में 78 साल के बुजुर्ग को फेडएक्स कोरियर के नाम से कॉल किया गया। जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके पार्सल में क्रेडिट कार्ड, एमडीएमए ड्रग्स और ऐसी आपत्तिजनक चीजें हैं, जिससे उनकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। पीड़ित इससे डर जाते हैं और वे आरोपी को 32 लाख रुपये ट्रांसफर कर देते हैं। इस मामले में हमने पश्चिम बंगाल से अजय कुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हम मनी ट्रेल की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

फिशिंग लिंक से लगाया चूना 

इसी तरह के एक दूसरे मामले में मध्य प्रदेश के एक सेवानिवृत्त लोक सेवक को ट्रेजरी अधिकारी बनकर एक कॉल किया गया और उनके पेंशन खाते में लगभग 11 लाख रुपये जमा करने के लिए एक फिशिंग लिंक भेजा गया। जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से रुपये उड़ गए। हमने इस मामले में दो लोगों लोचन प्रसाद और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

आईआईटी प्रोफेसर हुए डिजिटल अरेस्ट का शिकार 

तीसरे मामले में एक आईआईटी प्रोफेसर को चूना लगाया गया। जिसमें एसबीआई कस्टमर केयर के नाम से फर्जी कॉल किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी ने उसके अकाउंट का दुरुपयोग किया है। फिर उन्हें धमकाकर उनके अकाउंट से करीब 7 लाख रुपए निकाल लिए गए।

विज्ञापन

यूपी से भी हुई गिरफ्तारी 

हमने इस मामले में एक आरोपी मोहित को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि उसकी उम्र 22 साल है। इसी तरह एक महिला को धमकाकर 2 लाख रुपए निकाल लेने का भी मामला सामने आया। इसमें हमने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली और एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ