---विज्ञापन---

अंबेडकर जयंती पर आज दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर जाने से बचें, नहीं तो जाम में फंसेंगे

अंबेडकर जयंती के मौके पर दिल्ली और नोएडा में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें.

---विज्ञापन---

अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को दिल्ली और नोएडा में बड़े लेवल पर कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं. इन आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान कई मेन सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ जगहों पर डायवर्जन भी लागू किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, राजघाट, आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज, मंडी हाउस और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. इन जगहों पर वीआईपी मूवमेंट और जुलूस की वजह से ट्रैफिक धीमा रहेगा.

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ‘CyHawk 4.0’, मशहूर फूड चेन ‘खान चाचा’ का बेटा गिरफ्तार

---विज्ञापन---

नोएडा में कहां-कहां जाम?

दिल्ली-NCR में खासकर सुबह से दोपहर तक हालात ज्यादा प्रभावित रह सकते हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. यहां सेक्टर 18, सेक्टर 37, डीएनडी फ्लाईवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी के आसपास ट्रैफिक बढ़ सकता है. प्रशासन ने इन इलाकों में रूट डायवर्जन लागू किया है ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वो बिना वजह यात्रा से बचें और अगर बाहर जाना जरूरी हो तो पहले से प्लान बनाकर निकलें. साथ ही, पुलिस ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की गई है. मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी, इसलिए ये बेहतर विकल्प हो सकता है.नोएडा में ट्रैफिक से जुड़ी परेशानी होने पर 9971009001 नंबर पर संपर्क करें.

दिल्ली पुलिस की अपील

इसके अलावा, स्कूल बसों और ऑफिस जाने वालों को भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है. कई जगहों पर पार्किंग की भी समस्या हो सकती है, इसलिए वाहन सही जगह पर ही पार्क करें. ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल और हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. गूगल मैप्स और बाकी नेविगेशन ऐप्स के जरिए भी लाइव ट्रैफिक स्थिति की जानकारी ली जा सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में ‘इन-लाइन इंटरचेंज’ सिस्टम होगा लागू, जानिए कैसे बनेगा आपका सफर और भी आसान

First published on: Apr 14, 2026 06:22 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola