Delhi-NCR Weather Update: पिछले दो महीने भीषण लू और गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में गुरुवार को सुबह का मौसम सुहावना है। रोजाना चलने वाली लू की जगह ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में लोग भी अपने घरों से बाहर निकले और बगीचों का रुख करने लगे हैं। ऐसे में अब आईएमडी की बारिश की भविष्यवाणी ने तो लोगों को खुशी से झूमने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, सोनीपत, रोहतक, बागपत, खेरका, मोदीनगर, पिलखुआ में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना जताई है।
इससे पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा था। पूरे उत्तर भारत में आईएमडी ने लू का अलर्ट जारी कर रखा है। लू के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें हाॅस्पिटल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदे एकटक लगाकर बारिश का इंतजार करते दिखे लेकिन बारिश आई नहीं। हालांकि देर रात आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन ये फौरी राहत भी साबित नहीं हुई। बीते 48 घंटों में दिल्ली में 150 लोगों की मौत गर्मी से हो चुकी है।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस और बारिश से परेशान होना पड़ रहा है। ये सब पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। हालांकि 21 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, वेस्ट यूपी, पंजाब, हरियाणा में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
अधिकांश जगहों पर तापमान में आई गिरावट
वहीं बात करेें तापमान की तो हरियाणा के रोहतक, अंबाला, चंडीगढ़, हिसार और सिरसा में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना रहा। वहीं हिमाचल के ऊना ने एक बार फिर चैंकाते हुए दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के पटियाला, अमृतसर और लुधियाना में तापमान 42 से 44 के बीच रहा। यूपी के अधिकांश जगहों पर तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहा। इनमें लखीमपुर खीरी, हरदोई, गोरखपुर, बहराइच, सुल्तानपुर, लखनऊए फतेहगढ़, प्रयागराज और मुरादाबाद शामिल है।
एमपी-बिहार में मानसून ने दी दस्तक
राजस्थान में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। राजस्थान के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहा। जेसलमैर और बीकानेर में पारा 42.5 से 43 डिग्री के बीच रहा। चूरू और पिलानी में 44 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। बिहार के कई जिलों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई इसके बाद मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली। एमपी में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। एमपी में लगातार कई दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। ऐसे में यहां पर भी मानसून दस्तक दे चुका है।
ये भी पढ़ेंः Good News! काशी-अयोध्या में झमाझम बारिश, Delhi-NCR में भी आज बरस सकते हैं बादल, जाने आपके शहर का मौसम
ये भी पढ़ेंः दिल्ली NCR में चली धूल भरी आंधी, Monsoon की तारीख आई सामने, जानें IMD का Latest Update
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
18 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
39 mins agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
56 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines