---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली NCR में चली धूल भरी आंधी, Monsoon की तारीख आई सामने, जानें IMD का Latest Update

Delhi NCR Monsoon 2024 : दिल्ली एनसीआर में मानसून कब दस्तक देगा? इसे लेकर आईएमडी ने तारीख की घोषणा कर दी है। बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने क्या भविष्यवाणी की?

---विज्ञापन---

Monsoon 2024 Latest Update : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं, जिससे लोग पसीनों से तर-बतर हैं। लू ने उन्हें घरों के अंदर कैद कर रखा है। राजधानी में कब से राहत के बादल बरसेंगे? इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया। मानसून कब दस्तक देगा? इसे लेकर तारीख सामने आ गई है। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में आज दोपहर बाद बादलों की आवाजाही देखने को मिली और देर रात धूल भरी आंधी चली।

राजधानी में 30 जून को दस्तक देगा मानसून

---विज्ञापन---

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को भविष्यवाणी की कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून के 30 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों की भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन आज गर्मी की स्थिति में हल्का सुधार हुआ।

यह भी पढ़ें : उत्तर भारत में कब मिलेगी भीषण गर्मी राहत, कहां रुका है मानसून? IMD के दावे हुए फेल 

---विज्ञापन---

बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि बिहार में बारिश की गतिविधि देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 2 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा कि राजधानी और उसके आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

21-22 जून को आगे बढ़ेगे Monsoon

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून केरल से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गया। मुंबई से टकराने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमा हो गया था, लेकिन अब फिर ये गति पकड़ रहा है। मानसून 21-22 जून को आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके तहत तटीय महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा सहित मध्य महाराष्ट्र में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam: आखिर कब खत्म होगा बारिश का इंतजार! अभी और कितनी आग बरसाएंगे सूर्य देव, जानें यहां

जून में सामान्य से कम होगी बारिश

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि इस बार मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले 9 जून को मुंबई पहुंचा था, लेकिन अभी यह उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों को कवर नहीं कर पाया। एक जून को मानसून की शुरुआत के बाद से देश में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि जून में सामान्य से कम बारिश होगी।

First published on: Jun 19, 2024 10:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola