अगले 7 दिन घर से संभल कर निकलें, IMD ने लू को लेकर किया अलर्ट, जानें बारिश का इंतजार कब तक

IMD Alert Heat Wave in Delhi: राजधानी दिल्ली में अगले 7 दिनों तक लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में लू को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते सप्ताह तापमान 40 के आसपास रहने से लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली।

Aaj ka Mausam Weather Update

दिल्ली में अगले 7 दिनों तक 'लू' का इम्तिहान

Aaj ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर लू लोगों को परेशान करने वाली है। राजधानी दिल्ली में 10 जून को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 6 दिनों पूरे दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की संभावना है। लू को लेकर विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और 4 दिनों के येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

वहीं उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में सोमवार का अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री के बीच रहा। हरियाणा के सिरसा, हिसार और रोहतक में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच रहा। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के रिज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, लोधी रोड में 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यूपी के प्रयागराज में सबसे अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं वाराणसी, कानपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में बीते सप्ताह अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहा, वहीं इस सप्ताह 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। अगले 6 दिनों तक दिल्ली में लू चलेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

वहीं मौसम विभाग के अनुसार बंगाल के कूच बिहार, अलीपुरद्वार और सिक्किम के हिमालयी क्षेत्रों में 10 से 25 सेमी. तक बारिश होने की संभावना है। वहीं कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी 7 से 12 सेमी. तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरी कर्नाटक में 10 और 11 जून को भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में भी 64 से 115 मिली. बारिश होने की संभावना है। वहीं नाॅर्थ-ईस्ट के असम और मेघालय में 11 से 14 जून के बीच 64 से 115 मिली. बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ