हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Updates : दिल्ली-NCR में छाई धुंध की परत, कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार रहें इन राज्यों के लोग

Weather Updates : पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में कड़ाके सर्दी पड़ने लगी।

विज्ञापन

Weather Updates : उत्तर भारत में तापमान गिरने के साथ ही ठिठुरन भी बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के इस वक्त सर्दी में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से ठंड में थोड़ी कमी आ जाती है। दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह धुंध की परत छाई रही और एक बार फिर प्रदूषण डराने लगा है।

देश में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्दी ने कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तराखंड के चमोली में भारी बर्फबारी हुई। इसका असर आसपास के मैदानी राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल रहा है। इन राज्यों के लोग अब कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार रहें। यहां तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इन राज्यों में पारा 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है ।

यह भी पढ़ें : ठंड की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में लुढ़का पारा

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम

देश की राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के वक्त धुंध की हल्की और मोटी परत छाई रही है। एक हफ्ते से ज्यादा राहत के बाद एक बार फिर वायु प्रदूषण इंडेक्स का स्तर बढ़ रहा है। अगले 3 दिनों तक खराब श्रेणी में प्रदूषण रहने की संभावना है। हालांकि, धूप की वजह से दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम के वक्त आसमान में बादल छाने के आसार हैं।

विज्ञापन

इस राज्य में होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु में 16 दिसंबर से बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने भारी बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन राज्यों में और ठंड बढ़ने वाली है।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=NhLl-se7ihg

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola