दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें कितने दिनों तक होगी बारिश
Edited By Pankaj Mishra

IMD Delhi Weather Alert
Edited By Pankaj Mishra

IMD Delhi Weather Alert
Delhi NCR Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर में एकबार फिर बदला मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाके में बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
मौसम में इस बदलाव से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में सुहावना हो गया है। कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को पिछले तीन-चार दिनों से उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है।
#WATCH | Delhi witnesses sudden change in weather, receives rainfall pic.twitter.com/e2VjpwTa3x
— ANI (@ANI) September 15, 2023
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली और आसपास के कई इलाकों के अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा और तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, एमपी, बिहार समेत 12 से ज्यादा राज्योंं में बारिश
साथ ही एमआईडी का कहना है कि इस बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक यहां शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है जबकि रविवार को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी देखी जा सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: