---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-NCR में खुशनुमा रहेगा मौसम, इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट 

Today Weather: मौसम विभाग के अनुसार छपरा, गोपालगंज, सारण, आरा बक्सर समेत कई जगहों पर घना कोहरा पड़ेगा। एनसीआर में कल मध्यम से तेज हवा चल सकती है।

Today Weather: दिल्ली-NCR में खुशनुमा मौसम बना हुआ है, यहां सुबह-शाम की ठंड के साथ दिन में तेज धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिन एनसीआर में हल्की ठंड के साथ खुशनूमा मौसम बना रहेगा। यहां 12 फरवरी की शाम यहां मध्यम से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बता दें दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फिलहाल यूपी, बिहार में बारिश आने की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान में 12 से 15 फरवरी के बीच आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। जबकि अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

---विज्ञापन---

इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 14 फरवरी को असम नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। बता दें पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम बदल रहा है, यहां बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है। अनुमान है कि इसके बाद ही उत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल यहां सुबह-शाम की ठंड जारी रहेगी।

---विज्ञापन---

बिहार और झारखंड के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

बिहार और झारखंड में अभी ठंड जारी रहेगी, यहां कई जिलों में तड़के कोहरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार छपरा, गोपालगंज, सारण, आरा बक्सर समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। वहीं, हाजीपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, सासाराम, गया समेत कई जगहों पर विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह झारखंड के बोकारो, देवघर, डुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर, रामगढ़ समेत कई जगहों पर विभाग ने कोहरे का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें: यूपी में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

First published on: Feb 11, 2025 10:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola