यूपी-उत्तराखंड में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Public holiday declared on Sant Ravidas Jayanti in UP: 12 फरवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक उपक्रम बंद रहेंगे।

संत रविदास

Public holiday declared on Sant Ravidas Jayanti in UP: यूपी और उत्तराखंड में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। कल बुधवार यानी 12 फरवरी 2025 सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, बैंक और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इसके लिए एक आदेश जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (DIPR) की ओर से भी इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार 12 फरवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक उपक्रम बंद रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सीएम योगी को लिखा था पत्र 

बता दें इससे पहले यूपी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसको लेकर पत्र लिखा था। इस पत्र में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने पत्र में बताया था कि पिछले 20 वर्षों से रविदास जयंती पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता रहा है, लेकिन वर्ष 2024 में यह अवकाश सूची से हटा दिया गया था। मंत्री के अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने संत रविदास जयंती को फिर सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया।

उत्तराखंड में सीएम के निर्देश पर अवकाश घोषित

विज्ञापन

रविदास जयंती पर लोग निकालते हैं शोभायात्रा, करते हैं पूजा-अर्चना

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री ने अपने पत्र में कहा था प्रदेश भर में संत रविदास जी के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं। संत रविदास जयंती पर लोग शोभायात्रा का आयोजन करते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में जयंती पर दोबारा से अवकाश घोषित किया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ