हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में तेज हवा से मेट्रो स्टेशन की टीन उड़ी, NCR में आंधी के साथ बारिश, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को मौसम अचानक बदल गया। नोएडा-दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके साथ देश के कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आइये जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Delhi-NCR Rain Impact

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं नोएडा के कई क्षेत्रों में हल्की तो कहीं पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार देश के दक्षिणी राज्यों विशेष रूप से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक बारिश और गरज के साथ हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।

हवा में उड़ी मेट्रो स्टेशन की टीन

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के कारण मेट्रो की टीन हवा में ही उड़ गई। घटना न्यू अशोक नगर मेट्रो के पास की है। जानकारी के अनुसार टीन उड़कर एक गाड़ी पर गिरी। इससे गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं फिलहाल मौके से मेट्रो के कर्मचारी टीन को हटाने में जुट गए है। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उधर तेज हवाओं के कारण नोएडा के डीएम चौक पर ट्रैफिक लाइट का पोल सड़क पर झूल गया। हालांकि वह पूरी तरह से उखड़ा नहीं है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं नोएडा सेक्टर 9 में तेज हवा के कारण पेड़ उखड़ गया। इससे नीचे खड़ी गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा।

उत्तर-पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में 17 से 21 मई के दौरान सामान्य बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी यूपी और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 19 से 21 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं 17-19 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं आज तेलंगाना और तटीय आंध्रप्रदेश में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावन है। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam LIVE: Delhi-NCR में अचानक बदला मौसम, घने काले बादल छाए और चलीं तेज हवाएं

आज कहां-कहां होगी बारिश?

भारतीय मौसम वैज्ञानिक अमित कुमार के अनुसार आज पूर्वी भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा सब हिमालयन क्षेत्र पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट भी है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और जम्मू के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी के 20 जिलों में छाएंगे बादल, कानपुर-अमेठी समेत कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें