LIVE Weather Updates: दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में आंधी चलने, बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में भी अगले 7 दिन आंधी चलने, बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
19 और 20 मई को रायलसीमा में, 19 और 30 मई को तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 18-22 मई के दौरान केरल और माहे, 18-20 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, 20 मई को लक्षद्वीप, 19 और 20 मई को रायलसीमा के साथ-साथ 20 और 21 मई को तटीय कर्नाटक और 19-21 मई के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।