Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Delhi NCR News: दिल्ली और नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि मौतें भीषण गर्मी और लू के कारण हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक मौतों की पुष्टि नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। नोएडा की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 14 लोगों के शव अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए हैं। प्रचंड गर्मी की दहशत लोगों में दिख रही है। बाजार सूने नजर आ रहे हैं, लोग घरों में दुबके हैं। उत्तर भारत में इस समय गर्मी चरम पर है।
लू और हीट स्ट्रोक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें से अधिकतर को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। कुछ लोगों के शव पुलिस की ओर से बरामद किए गए हैं। शवों पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। जिसके कारण गर्मी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
Even in AC homes Delhi heat is unbearable
Yet, daily wagers are exerting under the sun, in tunnels with no ventilation, coming out nearly unconscious, drenched in sweat
This is inhumane
Are we waiting for heatwave deaths to rise?Workers need governmnt help & they need it now! pic.twitter.com/frgCnML0zA
— Sadhika Tiwari (@sadhika_tiwari) June 19, 2024
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है। रिपोर्ट का इंतजार विभाग कर रहा है। जिसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी। नोएडा जिला अस्पताल की सीएमएस रेणु अग्रवाल के अनुसार 14 लोगों को ब्रॉट डेड लाया गया था। कुछ शव पुलिस लेकर आई थी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हीट स्ट्रोक को ही लू लगना कहा जाता है। इससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। शरीर का कंट्रोल नहीं रहता और स्वेटिंग मैकेनिज्म फेल हो जाता है। जिससे पसीना नहीं आता। व्यक्ति की 15 मिनट में मौत हो जाती है। शरीर का तापमान 106° फारेनहाइट से अधिक हो जाता है।
अगर सिर दर्द, होश खो देना, तेज बुखार, मानसिक स्थिति बिगड़ना, उल्टी, हार्ट रेट बढ़ना, त्वचा का लाल होना, त्वचा का नर्म होना या सूखना व डिमेंशिया के लक्षण दिख रहे हैं तो सावधानी बरतने की जरूरत है। ये लक्षण दिखने पर शरीर से कपड़ों की लेयर को हटा देना चाहिए। पीड़ित को तुरंत कूलर या पंखे के आगे ले जाएं। ठंडे पानी से नहला सकते हैं। भीगे तौलिये को सिर या गर्दन के पास रखें। अगर राहत नहीं मिले तो डॉक्टर को दिखाएं। दिल्ली में 12 से अधिक लोग गर्मी के कारण वेंटीलेटर पर हैं। फिलहाल दिल्ली में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले 24 घंटे में भी उत्तर भारत में लू की आशंका विभाग ने जताई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।