Delhi Metro Festive Season: राजधानी दिल्ली में भी दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। दिवाली के बाद छठ पूजा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) दिल्ली वालों को शानदार तोहफा देने वाला है। दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण और भीड़भाड़ से निपटने के लिए मेट्रो एक्सट्रा चक्कर लगाएगी। DMRC ने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है, जिससे न सिर्फ सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी बल्कि प्रदूषण से भी निपटा जा सकेगा।
DMRC का फैसला
दरअसल फेस्टिव सीजन में लोग ज्यादा सफर करते हैं। ऐसे में दो पहिया और चार पहिया वाहनों से सड़कें भर जाती हैं। खासकर ऑफिस टाइम पर कई किलोमीटर का जाम देखने को मिलता है। यही वजह है कि DMRC ने मेट्रो को अतिरिक्त चक्कर लगाने का फरमान जारी किया है। जिससे सड़कों पर भीड़ कम रहे और मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी न हो सके।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में बम है…सुन यात्रियों में हड़कंप मचा; दिल्ली से लंदन जा रहा था विस्तारा एयरलाइन का विमान
मेट्रो के एक्सट्रा चक्कर
DMRC का यह नया फैसला GRAP एक्शन प्लान के तहत लागू किया जाएगा। सर्दियों के दौरान दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बन जाता है। ऐसे में निजी वाहन कम होने से प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सकेगी। DMRC की मानें तो GRAP 2 एक्टिवेट होने पर मेट्रो 40 चक्कर ज्यादा लगाएगी। वहीं GRAP 3 लागू होने पर 20 अतिरिक्त चक्कर लगाए जाएंगे। हालांकि यह प्लान वीकडे यानी सोमवार से शुक्रवार के लिए होगा। शनिवार और रविवार को मेट्रो हमेशा की तरह तय समय पर ही चलेगी।
ट्रैफिर नहीं होगा टाइम वेस्ट
DMRC का यह फैसला दिल्ली वालों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। इससे न सिर्फ उन्हें लंबे जाम से छुटाकारा मिल जाएगा बल्कि ट्रैफिक में समय भी बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। मेट्रो के अतिरिक्त चक्कर लगाने से भीड़ कम होगी और लोग फेस्टिव सीजन की शॉपिंग का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- सावधान! भीषण ठंड की चेतावनी; 7 राज्यों में तूफान हवाएं चलेंगी, बारिश के आसार, कहां होगी बर्फबारी?
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
9 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
10 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
12 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines