---विज्ञापन---

देश angle-right

सावधान! भीषण ठंड की चेतावनी; 7 राज्यों में तूफान हवाएं चलेंगी, बारिश के आसार, कहां होगी बर्फबारी?

Latest Weather Update: देश में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। एक और पाकिस्तान से आने वाली हवाओं से पाला पड़ेगा, वहीं समुद में चक्रवाती तूफान उठने से बारिश होने पर ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने वैसे ही इस बार भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की हुई है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast: देशभर में सर्दी दस्तक दे चुकी है। उत्तर भारत में सुबह-शाम अच्छी ठंड पड़ने लगी है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से पाला पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अक्टूबर के आस-पास पाकिस्तान की ओर से उत्तर पश्चिमी हवाएं भारत में एंट्री करेंगी। इससे जहां पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी। वहीं मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में पाला पड़ने लगेगा और सर्द हवाएं चलने से ठंड पड़ेगी।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में ठंड का प्रकोप पड़ेगा। दिन का तापमान 7 से 8 डिग्री गिर सकता है। दूसरी ओर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से लो प्रेशर वाला एरिया बनेगा, जिसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट है। इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, गुजरात समेत अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने लगेगी। आइए जानते हैं कि अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अरब सागर और बंगाल में खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य पूर्व अरब सागर में आज शाम तक और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्टूबर के आस-पास लो प्रेशर एरिया बनेगा। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3 से 4 दिन बारिश का दौर चलता रहेगा। अगले 7 दिन देश में कहीं भी भारी बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तूफानी हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में आज, 20-21 अक्टूबर को बारिश होने की चेतावनी है। मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा।

लो प्रेशर वाला यह एरिया अगले 3 से 4 दिन में मध्य पश्चिमी अरब सागर की ओर बढ़ेगा। इससे अरब सागर से सटे महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में 35 से 45 और 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उत्तरी अंडमान सागर में भी 20 अक्टूबर को साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जो 22 अक्टूबर तक पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बनाएगा। इससे 23-24 अक्टूबर को बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली हवाएं चलेंगी। इससे देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगेगा।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली और जम्मू कश्मीर में मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह-शाम अच्छी ठंड पड़ने लगी है। दिन का तापमान भी कम होने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.39 और न्यूनतम तापमान 26.61 रिकॉर्ड हुआ। आज 19 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 33.18 °C रिकॉर्ड हुआ। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 36.21 °C रहने का पूर्वानुमान है। आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 215 रहा, जो बेहद खराब की हवा का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले हफ्ते राजधानी में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हरियाणा-पंजाब में पाला पड़ने से सुबह हल्की धुंध छाएगी। जम्मू कश्मीर की बात करें तो आज 19 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर का तापमान -5.41 °C है। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान -11.19 °C और -3.11 °C रहने का पूर्वानुमान है। अगले 7 दिन की बात करें तो जम्मू कश्मीर में 3 दिन मौसम साफ रहेगा, वहीं 4 दिन हल्की से भारी बर्फबारी होने के आसार हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Oct 19, 2024 07:41 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola