आबकारी विभाग के दो पूर्व अफसरों समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत, क्या सिसोदिया भी होंगे रिहा?

Enforcement Directorate, Delhi News, Manish Sisodia, Delhi Liquor Scam

Manish Sisodia

Delhi Liquor Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आबकारी घोटाले (Delhi Liquor Scam) में फंसे पांच आरोपियों को जमानत दे दी है। इनमें आबकारी विभाग के दो पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी को जांच एजेंसी CBI ने जांच पड़ताल के दौरान गिरफ्तार नहीं किया था।

विज्ञापन

इन्हें मिली कोर्ट से जमानत

कारोबारी समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्र पिल्लई और मूथा गौतम के अलावा आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल ने जमानत दी है। इससे पहले अदालत ने इन्हें अंतरिम जमानत दी थी।

विज्ञापन

ईडी की हिरासत में समीर

कारोबारी समीर महेंद्रू शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही जांच से जुड़े एक केस में न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन

तो क्या मनीष सिसोदिया भी होंगे रिहा?

जिन आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिली है, वे उसी केस से जुड़े हैं, जिसमें मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या मनीष सिसोदिया को भी हाईकोर्ट से राहत मिलेगी? फिलहाल अभी यह कह पाना संभव नहीं है, जब तक कोई फैसला नहीं आ जाता है।

27 फरवरी को गिरफ्तार हुए मनीष सिसोदिया

सोमवार यानी 27 फरवरी को शराब नीति मामले में 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को पहुंचे। लेकिन राहत नहीं मिली। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें परंपरा निभाने की सलाह दी है। साथ ही इस केस में दखल देने से भी इंकार कर दिया।

विज्ञापन

सीजेआई ने कहा- जमानत के लिए हाईकोर्ट जाइए

सीजेआई ने पूछा कि आप यहां क्यों आए? पहले आप को हाईकोर्ट जाना चाहिए। जमानत वहीं से लीजिए। आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ