Delhi Liquor Scam: सीबीआई को मिली 5 दिन की रिमांड, जानें मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की 5 बड़ी बातें
Edited By Rakesh Choudhary

Delhi Liquor Case
Edited By Rakesh Choudhary

Delhi Liquor Case
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले उन्हें दोपहर में सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया था। जहां दोनों ही पक्षों में आधे घंटे तक जमकर जिरह हुई। जिरह के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
और पढ़िए – शराब नीति में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब CM की बेटी के अरेस्ट की आशंका
सोमवार सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई के पास सबूत नहीं थे। कई अफसर उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ थे। सिसोदिया को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों से उनकी झड़प भी हुई। महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस बल के बीच हाथापाई भी हुई।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटने की चेतावनी दी। कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। आम आदमी पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कई जगहों पर कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं।
सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचने से पहले डिप्टी सीएम राजघाट पहुंचे। वहां कुछ देर रूकने के बाद वे रोड शो करते हुए सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सिसोदिया नियत समय से 10 मिनट देरी से सीबीआई के कार्यालय पहुंचे।
जहां उनसे दिनभर आठ घंटे की मैराथन पूछताछ हुई। इस दौरान पूछे गए सवालों से सीबीआई संतुष्ट नजर नहीं आई। इसलिए सीबीआई ने रविवार रात 9 बजे सिसोदिया को हिरासत में ले लिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: