Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन

सीबीआई की विशेष जज एमके नागपाल ने आदेश सुनाने की तारीख 31 मार्च तय की है। आज सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत के आदेशानुसार मामले से जुड़ी संक्षिप्त दलीलें और फैसले पेश किए। सीबीआई ने इस दौरान केस डायरी का विवरण भी प्रस्तुत किया। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

5 अप्रैल तक तिहाड़ में रहेंगे सिसोदिया

शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 22 मार्च को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिसोदिया को 5 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहना होगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: ईडी के समन के खिलाफ के. कविता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

इससे पहले मंगलवार को मनीष सिसोदिया की ED और CBI जमानत मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई। अब CBI वाले केस में 24 मार्च और ED के केस में 25 मार्च को सुनवाई होगी। कोर्ट ने ED को भी नोटिस जारी किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ