जंतर-मंतर के पास पुलिस पर बरसाए गए पत्थर और बोतलें, 5 पुलिसकर्मी जख्मी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग के पास रात 8.30 बजे के आसपास प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर पुलिस पर हमला किया. अचानक भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला कर दिया. इसमें कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत घायल हो गए.

jan
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में बुधवार शाम को उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर कथित तौर पर पथराव और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं. इस अचानक हुए हमले में करीब पांच दिल्ली पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग के पास रात 8.30 बजे के आसपास प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर पुलिस पर हमला किया. अचानक भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला कर दिया. इसमें कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं.

विज्ञापन

कुछ मिनट के लिए स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन अब जंतर मंतर पर स्थिति शांत है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थिति को बिगड़ता देख सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल प्रयोग के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े.

टॉलस्टॉय मार्ग की तरफ बढ़ते ही भड़की हिंसा

इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है, जंतर-मंतर पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारी अचानक टॉलस्टॉय मार्ग की ओर बढ़ने लगे, जहां देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए पत्थर, कांच की बोतलें और बड़े-बड़े रोड़े बरसाने शुरू कर दिए.

विज्ञापन

शुरुआत में सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक पीछे हटने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ ने लाठी-डंडों से जवानों पर हमला कर दिया, जिससे कई पुलिस अधिकारी चोटिल हो गए.

विज्ञापन

RAF और पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू

हिंसा और पथराव का जवाब देते हुए RAF और दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया और उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए 2 से 3 आंसू गैस के शेल दागे गए, जिसके बाद भीड़ तीतर-बीतर हो गई.

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरे इलाके को पूरी तरह खाली करा लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है. जंतर-मंतर और आसपास के मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती बरकरार रखी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ