दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत के कड़े तेवर और सख्त टिप्पणियों के बाद सीजेपी नेताओं को आखिरकार अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका पर गहरी नाराजगी जताई और याचिकाकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई. कोर्ट के इस रुख को देखते हुए नेताओं ने बिना किसी और बहस के याचिका को वापस लेना ही बेहतर समझा.
सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका के आधार और उसके तरीके पर गंभीर सवाल खड़े किए. कोर्ट ने नसीहत देते हुए साफ कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं और अदालती मंच का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाना चाहिए. अदालत के कड़े रुख और तीखी टिप्पणियों के बाद याचिकाकर्ता नेताओं की ओर से मामले को आगे बढ़ाने के बजाय तुरंत वापस लेने की अर्जी दी गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.
यह भी पढ़ें : सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, हिरासत बढ़ाने के आदेश के खिलाफ की अपील
इससे पहले सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से सीधा सवाल किया कि वैकल्पिक कानूनी उपाय मौजूद होने के बावजूद सीधे हाईकोर्ट का दरवाजा क्यों खटखटाया गया. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, “व्यक्ति की स्वतंत्रता सर्वोपरि है, लेकिन जब कानून में पहले से ही अन्य कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं, तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा? आप दो घंटे के भीतर अदालत पहुंच गए.” अदालत ने यह भी कहा कि अगर वे चाहें तो मामले को छुट्टियों के बाद के लिए टाला जा सकता है या वे उचित आवेदन दाखिल कर सकते हैं.
कोर्ट ने रेखांकित किया कि शांति भंग की आशंका और मजिस्ट्रेट के अधिकारों से जुड़ी बहस को उचित कानूनी मंच पर उठाया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान मामला केवल बॉन्ड भरने की अनिवार्यता तक सीमित है.र मजिस्ट्रेट के अधिकारों से जुड़ी बहस को उचित कानूनी मंच पर उठाया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान मामला केवल बॉन्ड भरने की अनिवार्यता तक सीमित है.
वकील का आरोप: मनमाने तरीके से खारिज हुए जमानतदार
सौरभ दास और आशुतोष रांका की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिक चिमनी ने अदालत में दलील दी कि प्रिवेंटिव कस्टडी का इस्तेमाल मनमाने ढंग से नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “पिछली बार जमा किए गए बॉन्ड में दो नए ज़मानतदार पेश किए गए थे. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) ने उनकी जांच तक नहीं की और मनमाने तरीके से उन्हें खारिज कर दिया.” चिमनी ने आशंका जताई कि याचिका वापस लेने पर ज़मानतदारों को फिर से खारिज कर दिया जाएगा.
दिल्ली पुलिस का पक्ष और आगे की कार्रवाई
इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा और केंद्र सरकार के स्थायी वकील (CGSC) आशीष दीक्षित अदालत में पेश हुए. दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया और अधिवक्ता अभिक चिमनी को अपील दाखिल करने को लेकर अपने मुवक्किल से निर्देश लेकर लौटने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया? दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को दिया जवाब
संबंधित खबरें
'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
2 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
3 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
4 hrs agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
5 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 hrs agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
8 hrs agoLIVE: शिव शर्मा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर कोर्ट लाया गया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines