Delhi Crime News: दिल्ली में एक 30 साल के आदमी को पहले रॉड से पीटा गया और फिर कैंची भोंक कर उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला शख्स महज एक आम दुकानदार है। जिसने अपने बेटे के साथ मिलकर बेगुनाह को मौत के घाट उतार दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दुकान से सामान ना खरीदने पर पीटा
ये घटना 30 जून की है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम विक्रम कुमार है। जिसे दुकानदार ने अपनी दुकान से सामान ना खरीदने के जुर्म में मार डाला। दुकानदार ने अपने बेटे के साथ मिलकर पहले विक्रम को बेरहमी से पीटा। दोनों ने लोहे की रॉड से विक्रम की पिटाई की और अंत में कैंची घोंप कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुराना ग्राहक था पीड़ित का परिवार
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि लोकेश गुप्ता की राशन की दुकान है। वहीं विक्रम का परिवार गुप्ता का पुराना ग्राहक था। कई सालों से विक्रम का परिवार गुप्ता की दुकान से राशन खरीदता रहा है। मगर पिछले एक महीने से विक्रम और उसके परिवार ने गुप्ता की दुकान से राशन खरीदना बंद कर दिया था। विक्रम और गुप्ता के बीच इसे लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। यही वजह है कि लोकेश गुप्ता ने गुस्से में आकर विक्रम की जान ले ली।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में हुआ ऐसा टर्बुलेंस कि उड़ गया पैसेंजर, जा घुसा ऐसी जगह कि आप भी कहेंगे ‘ओ माय गॉड’
बेटे के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे विक्रम और लोकेश गुप्ता के बीच लड़ाई शुरू हुई। इसी दौरान लोकेश गुप्ता ने अपने बेटे हर्ष गुप्ता को बुलाया। दोनों ने मिलकर एक लोहे की रॉड से विक्रम के सिर पर वार किया। हमला होते ही विक्रम जमीन पर गिर पड़ा। तभी दोनों बाप-बेटे ने मिलकर विक्रम की गर्दन पर कैंची घोंप दी। विक्रम की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
3 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines