जल्द खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 3 घंटे से भी कम समय में सफर होगा तय

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे जल्द ही जनता के लिए शुरू होने वाला है. अब आप 3 घंटे से भी कम समय में दिल्ली से देहरादून पहुंच सकेंगे. आपको कितना टोल देना होगा और क्या स्पीड लिमिट होगी, ऐसी तमाम जानकारी के लिए पढ़िए ये रिपोर्ट.

Delhi-Dehradun expressway

Credit: Social Media

दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर अब 3 घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा. जल्द ही जनता के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) खुलने वाला है. उम्मीद है कि फरवरी के पहले हफ्ते में इसे शुरू कर दिया जाएगा. ये दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से देहरादून तक बनाया गया है, जिसकी लंबाई 213 किलोमीटर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक एक्सप्रेसवे का काम 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है. इसे चार चरणों में तैयार किया जा रहा है. एनएचएआई के एक अधिकारी के मुताबिक जो थोड़ा-थोड़ा काम बचा है, वो अगले 10 दिनों में काम पूरा हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 11 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. ये 3 राज्यों को जोड़ता है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है. अब इसको सिर्फ फाइनल टच दिया जा रहा है. एक्सप्रेसवे पर छोटी-छोटी दुकानें और टॉयलेट तैयार किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को चाय-पानी की सुविधा मिलती रहे. अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से लोनी तक इस सड़क को यात्रा के लिए शुरू कर दिया गया है, लेकिन उससे आगे जाना अभी संभव नहीं है.

रूट पर होंगे चार टोल प्लाजा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून तक गाड़ी से आने जाने वालों को तीन घंटे से भी कम समय लगेगा. एक्सप्रेस वे पर चार टोल प्लाजा रहेंगे. जिनके पास फास्टैग का सालाना पास है, उन्हें सिर्फ 60 रुपये का टोल भरना होगा. जिनके पास ये सुविधा नहीं है, उन्हें 500 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं बस और ट्रकों के लिए स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ