हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर खूब भरिए फर्राटा, PM मोदी ने 6 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया उद्घाटन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सफर का इंतजार अब खत्म हो गया है। PM मोदी ने इसका उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने खुद इसके सफर का आनंद लिया। अब दिल्ली से देहरादून का सफर महज 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक्सप्रेस-वे पर सफर किया। यूपी के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे हिस्से पर बने वन्यजीव गलियारे का जायजा लिया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक्सप्रेस-वे पर सफर किया। यूपी के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे हिस्से पर बने वन्यजीव गलियारे का जायजा लिया।

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 213 किलोमीटर लंबा, छह-लेन वाला एक्सप्रेसवे है जो दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर सिर्फ 2.5 घंटे कर देता है। ₹12,000 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित, यह परियोजना बागपत, शामली और सहारनपुर के रास्ते निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देती है। पीएम मोदी ने मंगलवार को एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर दिया है। अब इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून अब केवल 3 घंटे में, गीता कॉलोनी के

विज्ञापन

क्या हैं मुख्य विशेषताएं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे 213 किलोमीटर का एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है, जो दिल्ली (अक्षरधाम) से शुरू होकर देहरादून तक जाता है। इससे दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी लगभग 25 किमी कम हो जाती है और यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 2.5-3 घंटे रह जाता है। पर्यावरण के अनुकूल- इसमें 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया का सबसे लंबा है, और डाटकाली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग है।

10 इंटरचेंज, 4 पुल

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज, और 4 बड़े पुल हैं। इससे ये सुविधाएं बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है। आर्थिक प्रभाव की बात करें तो यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है एनिमल ओवरपास कॉरिडोर? दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बनकर है तैयार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola