देश की राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है. रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस ने इस फैसले के पीछे की ठोस वजहें सामने रखीं. डीसीपी नेहा यादव ने पत्रकारों से बातचीत में साफ किया कि CJP को अनुमति न देने का मुख्य कारण उनका पिछला आचरण और नियमों की अनदेखी है. पुलिस के मुताबिक, पिछली बार प्रदर्शन की मंजूरी देते वक्त जो शर्तें और अंडरटेकिंग तय की गई थीं, आयोजकों ने उनका कतई पालन नहीं किया था.
‘पिछली बार हुई थी भारी हिंसा और आगजनी’
डीसीपी नेहा यादव ने कहा, “सीजेपी के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने पहले दी गई अंडरटेकिंग को फॉलो नहीं किया था. जब इन्हें पिछली बार अनुमति मिली थी, तो इन्होंने कानून का पालन नहीं किया. इनके जरिए जुटाई गई भीड़ ने भारी पथराव, आगजनी और व्यापक हिंसा की थी.” डीसीपी ने कहा कि पिछली बार जुटाई गई भीड़ ने भारी पथराव, आगजनी और हिंसा की थी, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था. नियमों की अनदेखी और सुरक्षा हालात को देखते हुए जनपथ पर धरने की अर्जी खारिज कर दी गई.
अभिजीत दीपके की हिरासत पर मानवीय पहलू
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP संयोजक अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई. अभिजीत दीपके की दादी के निधन के मामले पर डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि शनिवार को उन्हें हिरासत में लिया गया था. जैसे ही पुलिस को अभिजीत दीपके की दादी के निधन की दुखद खबर मिली, अधिकारियों ने खुद जाकर उन्हें यह जानकारी दी. पुलिस ने मानवीय आधार पर उनसे पूछा कि क्या उन्हें फ्लाइट टिकट, फोन कॉल या किसी अन्य चीज में मदद चाहिए. पुलिस अधिकारियों ने बार-बार उनसे अपने माता-पिता से बात करने का आग्रह किया, लेकिन अभिजीत दीपके ने बात करने से मना कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि नागरिकों की जान-माल की रक्षा और राजधानी की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि प्रदर्शन की मंजूरी न मिलने के बावजूद जनपथ पर धरने के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके दो साथियों को हिरासत में ले लिया था.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines