चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर, UP-बिहार समेत 9 राज्यों में होगी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD Weather Update: देश में चक्रवाती तूफान को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो तूफान के कारण देश के 9 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना बना रहेगा।

Cyclonic Storm Alert

File Photo

विज्ञापन

Cyclonic Storm Alert: देश में इस बार मानसूनी बारिश ने सभी को चौंका दिया। अलग-अलग राज्यों में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के समय हल्की-हल्की सर्दी भी महसूस होने लगी है। इस बीच आईएमडी ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं एक सप्ताह में कहां-कहां बारिश होने की संभावना है?

चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर

उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में 21 सितंबर को चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं फिर इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम और मध्य पश्चिम हिस्से में 23 सितंबर से निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी राजस्थान में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में खिली रहेगी धूप

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को अधिकांश समय दोपहर में धूप खिली रही। बीच-बीच में बादलों की एंट्री से मौसम सुहावना नजर आया। आज भी आसपास के इलाकों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सुबह हल्की ठंड का अहसास होगा। इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। दिल्ली में बारिश का दौर थम गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में बारिश का दौर थमा

राजधानी के पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले दो सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चक्रवाती गतिविधियों के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश तो पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं 27 सितंबर के बाद पूर्वी राजस्थान की कुछ जगहों पर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

पहाड़ी राज्य हिमाचल में कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। आज भी कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट है। हालांकि भारी बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आंधी और गर्जना के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

23 से 26 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

वहीं देश के मैदानी राज्यों में अब मानसून की विदाई का वक्त है। यूपी और एमपी में बारिश का दौर थम चुका है। हालांकि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का पानी अभी उतरा नहीं है। आईएमडी ने 23 से लेकर 26 सितंबर तक बिहार, यूपी, उत्तराखंड, असम, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, छत्त्तीसगढ़, झारखंड और असम में बारिश के आसार हैं। वहीं कई नदियां भी उफान पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ