Delhi Blast: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद लाल किला तीन दिनों के लिए बंद, ASI ने दिया आदेश

Delhi Blast: दिल्ली में धमाके के बाद से सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में हैं. सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है. इस दौरान कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. साथ ही लाल किला मेट्रो स्टेशन भी बंद है. अब लाल किला को भी तीन दिन के लिए बंद करने का ऐलान किया गया है.

Delhi Blast

Photo Credit- X

विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद लाल किले को तीन दिनों के लिए बंद करने का ऐलान किया है. जानकारी के मुताबिक, ये आदेश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने दिया है. इसके साथ ही लाल किले के पास उस जगह पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात कर दी गई है. बता दें कि कल शाम लगभग 7 बजे एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर है.

तीन दिन बंद रहेगा लाल किला

बीते दिन दिल्ली में जिस जगह पर धमाका हुआ, वो लाल किले से वॉकिंग डिस्टेंस पर ही है. धमाके के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. अभी लाल किले को भी तीन दिन के लिए बंद रखने का ऐलान किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आदेश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की तरफ से जारी किया गया है. लाल किले के मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेगा. इसके साथ ही कई रूट्स भी डायवर्ट किए गए हैं.

Advertisment

आज आ सकती है पहली रिपोर्ट

मीडिया एजेंसी के मुताबक, दिल्ली धमाके की पहली रिपोर्ट आज सामने आ सकती है. ये रिपोर्ट फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की तरफ से जारी की जाएगी. बता दें कि धमाके में अमोनिया नाइट्रेट के कुछ अंश मिले हैं. इस धमाके के तार पुलवामा से जोड़े जा रहे हैं, क्योंकि जिस कार में धमाका हुआ उसे एक पुलवामा के शख्स ने खरीदा था.

धमाके से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है. फुटेज में धमाके के कुछ देर पहले ही ये कार लाल किले के पार्किंग एरिया में अंदर जाती दिख रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ