हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली से सिर्फ 7 घंटे में पहुंचेंगे जम्मू-कश्मीर, कब शुरू होगा Delhi-Amritsar-Katra Expressway

Delhi-Amritsar-Katra Expressway Route Map : सड़क मार्ग के जरिए राजधानी से कटरा पहुंचना अब आसान हो जाएगा। लोग 120 की स्पीड से गाड़ी चलाकर सिर्फ 7 घंटे में वैष्णो देवी धाम पहुंच सकेंगे। साथ ही दिल्ली से अमृतसर की दूरी भी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Delhi-Amritsar-Katra Expressway

Delhi-Amritsar-Katra Expressway : देश में इस साल दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे राजधानी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक का सफर सुगम हो जाएगा। लोग सिर्फ 6-7 से घंटे में ही दिल्ली से वैष्णो देवी धाम पहुंच सकेंगे। इस एक्सप्रेसवे से न सिर्फ गाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक विकास भी तेजी होगा। आइए जानते हैं कि Delhi-Amritsar-Katra Expressway कब शुरू होगा?

अगले महीने खुल जाएगा एक्सप्रेसवे

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले इसे जनवरी में खोलने का प्लान था, लेकिन कार्य पूरा न होने पर मार्च तक डेडलाइन बढ़ दी गई थी। एक बार फिर NHAI ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को अगले महीने जून में खोलने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें : नोएडा एयरपोर्ट को यमुना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी यह सड़क, जानें कब शुरू होगी आवाजाही?

4 लेन में बनेगा एक्सप्रेसवे

भारत माला परियोजना के तहत दिल्ली से लेकर कटरा तक 670 किलोमीटर लंबा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे जनवरी 2022 से बन रहा है, जिसके निर्माण में 39 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसे चार लेन में तैयार किया जा रहा है।

कितना लगेगा समय

एक्सप्रेसवे बनने के बाद लोग 120 की स्पीड से गाड़ी चला सकते हैं, जिससे 12 से 14 घंटे का सफर 6-7 घंटे ही रह जाएगा। साथ ही दिल्ली से अमृतसर की यात्रा 4 घंटे रह जाएगी। वर्तमान में दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किमी है, लेकिन एक्सप्रेसवे से 57 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : देश के वो 10 हाईस्पीड एक्सप्रेसवे, जो दोगुना कर देंगे सफर का मजा, समय-पैसे की होगी बचत

क्या रहेंगे रूट्स

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे 4 राज्यों को एक-दूसरे से कनेक्ट करेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से होते हुए इसे कटरा में NH-44 से जोड़ा जाएगा, ताकि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक कनेक्टिविटी मिल सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें