नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक सिस्टम (ATS) खराब हो गया। इससे कई रूटों की उड़ानें टेकऑफ और लैंडिंग नहीं पर रही हैं। एटीएस में खराबी आने से कई रूटों की 100 से ज्याादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक एक्स हैंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण, आईजीआईए की उड़ान संचालन में देरी हो रही है। उनकी टीम डायल सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।
साथ ही एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन्स के संपर्क में रहें। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है। विमानों के लेट होने पर एयर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडियो ने यात्रियों को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Airport Close: छह घंटे के लिए बंद रहेगा यह एयरपोर्ट, नोट कर लें डेट और टाइमिंग; वरना होंगे परेशान
विश्व विजेता महिला खिलाड़ी भी फंसीं
दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2316 जो सुबह 7:40 पर दिल्ली से उड़ान भरने वाली थी, वह अभी तक उड़ी नहीं है। क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम के खिलाड़ी अमनजोत कौर और हरलीन देओल इसी फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचने वाली थी। लेकिन विजेता टीम इंडिया के सदस्यों को दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्य पंजाब सरकार के मंत्री और कई समर्थक दोनों खिलाड़ियों का घंटों से इंतजार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ATC में सॉफ्टवेयर से संबंधी समस्या आई है। इसके कारण IGI में उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: चीन के लिए कोलकाता के बाद अब दिल्ली से सीधी फ्लाइट, जानिए समय और टिकट की कीमत
संबंधित खबरें
'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
2 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
2 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
4 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
6 hrs agoLIVE: चीन की जासूसी के आरोप में आर्मी ऑफिसर की पत्नी गिरफ्तार
6 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
15 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
16 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
16 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
17 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines