'केंद्र अनुमति दे, हम खर्च उठाने को तैयार', दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश को लेकर AAP ने उठाई मांग

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए AAP ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इस मामले पर आप ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार के कई विभागों की मंजूरी की जरूरत है।

Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दी आते ही प्रदूषण बढ़ने लगता है, इस दौरान राजधानी में सांस लेने में भी दिक्कतें होने लगती हैं। इस बार सर्दियों में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए आम आदमी सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर उनका सहयोग मांगा है। राजधानी के पर्यावरण मंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है। इसमें उन्होंने आर्टिफिशियल रेन कराने की भी बात की है।

विज्ञापन

रविवार को दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार को लिखे पत्र पर बात करते हुए कहा कि उनको दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की मदद चाहिए।

विज्ञापन

आर्टिफिशियल रेन को लेकर हो बैठक

दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में नवंबर के महीने में प्रदूषण बढ़ जाता है। जिसको कम करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। नवंबर का महीने आने वाला है, ऐसे में दिल्ली सरकार की चिंता भी बढ़ती जा रही है। नवंबर का महीना दिल्ली के लिए सबसे प्रदूषण महीना होता है, जिससे निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसपर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार से मदद मांगी। AAP की मांग है कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को बुलाकर बैठक करे और आर्टिफिशियल रेन के लिए उन्हें परमिशन दी जाए। गोपाल राय ने कहा कि ‘पैसा खर्च करने के दिल्ली सरकार तैयार है।’

विज्ञापन

सबके सहयोग से निकलेगा समाधान

गोपाल राय ने कहा कि पिछले 5 साल में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलने का समय मांग रहा हूं लेकिन अभी तक समय नहीं मिल पाया है। उनका कहना है कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए विरोध की नहीं बल्कि सबके सहयोग की जरूरत है। गोपाल राय ने आगे कहा कि हमने केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा तो बीजेपी नाराज हो गई, हम सहयोग की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने स्मॉग टॉवर को लेकर कहा कि आनंद विहार में स्मॉग टॉवर को केंद्र ने लगाया उसकी क्या हालत है यह बीजेपी बताए? उन्होंने BJP से सवाल किया कि ‘दिल्ली को लेकर केन्द्रीय पर्यावरण की कोई जिम्मेदारी नहीं है क्या?


भगवंत मान को पत्र लिखने की बात पर गोपाल राय ने कहा कि, उनको पत्र लिखने की जरूरत नहीं है, हमारी पंजाब की सरकार के साथ बातचीत है। अब देखना ये है कि गोपाल राय को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मिलने का समय कब देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ