Dehradun to Ghaziabad to Ludhiana Flight Cheapest Price: अब छोटे सफर में भी ले सकेंगे हवाई सफर का मजा…। जी हां, जल्द ही गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से देहरादून और गाजियाबाद से लुधियाना के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। किराया भी बेहद कम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रूट के बाद भटिंडा के लिए भी फ्लाइट चालू होगी। बता दें कि गाजियाबाद से देहरादून 227 किमी और गाजियाबाद से लुधियाना 339 किमी की दूरी पर है।
इस रूट पर होगी शुरुआत
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हवाई कंपनी बिग चारटर्स लिमिटेड इस सेवा की शुरुआत कर रही है। बताया गया है कि कंपनी की ओर से 19 सीटर प्लेन की शुरुआत की जा रही है। रिपोर्ट में कंपनी की ओर से बताया गया है कि फ्लाइट देहरादून से लुधियान के लिए वाया गाजियाबाद होकर चलेगी। देहरादून से 50 मिनट का सफर तय करने के बाद फ्लाइट गाजियाबाद पहुंचेगी। इसके बाद गाजियाबाद से लुधियाना के लिए उड़ान भरेगी।
यह भी पढ़ेंः IndiGo की फ्लाइट में बैठे थे ISRO चीफ एस सोमनाथ, अटेंडेंट ने ऐसे किया स्वागत; देखें वीडियो
ये है किराया
कंपनी की ओर से बताया गया है कि गाजियाबाद से लुधियाना के लिए फ्लाइट का किराया करीब 2000 रुपये है। वहीं गाजियाबाद से देहरादून के लिए ये किराया 2500 रुपये है। बता दें कि करीब 5 साल पहले भी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उत्तराखंड के पिथौरागढ़, पश्चिम बंगाल के हुबली और कर्नाटक के कालबुर्गी के लिए हहवाई सेवा शुरू की गई थी। लेकिन फिलहाल ये सेवा काफी दिनों से बंद है।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
5 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
1 hr ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines