---विज्ञापन---

IndiGo की फ्लाइट में बैठे थे ISRO चीफ एस सोमनाथ, अटेंडेंट ने ऐसे किया स्वागत; देखें वीडियो

ISRO Chief S Somanath Indigo Flight Viral Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चीफ हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट से कहीं जा रहे थे। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने जिस अंदाज में उनका स्वागत किया, वो लोगों का दिल छू रहा है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख […]

ISRO Chief S Somanath Indigo Flight Viral Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चीफ हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट से कहीं जा रहे थे। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने जिस अंदाज में उनका स्वागत किया, वो लोगों का दिल छू रहा है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट अटेंडेंट ने इसरो चीफ एस सोमनाथ की इंडिगो की फ्लाइट में मौजूदगी की जानकारी दे रही है। इस दौरान बनाए गए वीडियो को एयर होस्टेस पूजा शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो वायरल हो गया है।

---विज्ञापन---

कैप्शन में लिखा- हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एस सोमनाथ, इसरो के अध्यक्ष। हमारी इंडिगो फ्लाइट में एस सोमनाथ की सेवा करने का मौका पाकर सौभाग्य महसूस हुआ। हमारी फ्लाइट में राष्ट्रीय नायकों का होना हमेशा खुशी की बात है। वीडियो की शुरुआत पूजा की ओर से फ्लाइट के पीए सिस्टम पर एक घोषणा करने से होती है। वे यात्रियों को एस सोमनाथ का परिचय देती हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट कहती दिख रही हैं कि मुझे इसरो चीफ एस सोमनाथ की फ्लाइट में मौजूदगी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसके बाद एस सोमनाथ और उनकी टीम के लिए फ्लाइट में मौजूद लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हैं। फ्लाइट अटेंडेंट कहती हैं कि हमें आपके (एस सोमनाथ और उनकी टीम) विमान में शामिल होने पर गर्व है, सर। धन्यवाद भारत को गौरवान्वित करने के लिए।

बता दें कि 23 अगस्त को, भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला और एकमात्र देश बन गया। इस उपलब्धि के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की जमकर विश्वभर में प्रशंसा की जा रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 31, 2023 02:12 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola