अमेरिका से भारत खरीदेगा MQ-9 Reaper ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने लगाई मुहर, पीएम मोदी की US यात्रा से पहले बड़ी डील
Edited By Bhola Sharma

Predator Drones
Edited By Bhola Sharma

Predator Drones
नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद या डीएसी ने गुरुवार को अमेरिका से प्रीडेटर (MQ-9 Reaper) ड्रोन प्राप्त करने के सौदे को मंजूरी दे दी। अब कैबिनेट समिति द्वारा इस सौदे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 15 ड्रोन भारतीय नौसेना को मिलेंगे। जिन्हें समुद्र की निगरानी में तैनात किया जाएगा।
ड्रोन MQ-9 को अमेरिकी रक्षा कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने बनाया है। इसका निशाना सटीक है। ड्रोन में मिसाइल को फिट किया जा सकता है। इसके जरिए छोटे-छोटे टारगेट को तबाह किया जा सकता है। दावा है कि अमेरिका ने इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल अल-कायदा चीफ अल जवाहिरी पर हमला करने में किया था।
भारत के पास वर्तमान में दो प्रीडेटर ड्रोन हैं। इन्हें एक अमेरिकी फर्म से लीज पर लिए गए थे और वे हिंद महासागर क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नौसेना की मदद कर रहे हैं।
Defence Ministry approves Predator drone deal with US, final clearance to be given by CCS
Read @ANI Story | https://t.co/n0zUI9OSlj#DefenceMinistry #Defence #RajnathSingh #US pic.twitter.com/XP7sOqaOj8
— ANI Digital (@ani_digital) June 15, 2023
पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं, जहां व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनकी मेजबानी करेंगे। प्रधान मंत्री के रूप में अपने नौ साल के शासनकाल के दौरान यह पीएम मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा होगी।
अपनी यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम भी बनेंगे। भारतीय अमेरिकियों ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री को भेजा गया निमंत्रण अमेरिका और भारत के बीच संबंधों के ऐतिहासिक महत्व की याद दिलाता है, विशेष रूप से भारत-प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक शांति और समृद्धि के साझा सपने और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: