Delhi Car Blast: दिल्ली में 10 नवंबर की शाम लाल किला के पास कार में भारी विस्फोट हुआ। इसमें अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। एनआईए, दिल्ली पुलिस, क्राइम ब्रांच, एनएसजी मामले की जांच कर रही थी।
दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में गृहमंत्रायल ने एनआईए को जांच सौंप दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने भूटान दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने भी आरोपियों से सख्ती से निपटने की बात कही है।
इसके अलावा दिल्ली ब्लास्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है, गृह मंत्री अमित शाह उसकी जांच कर रहे हैं और विस्तार से सारी बाते वो प्रेस में बताने वाले है। कहा कि ऐसी किसी घटना में भारत सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निपटने में सक्षम हैं, ऐसी कोई भी घटना के जवाबदार लोग कभी भी बचे नहीं है। कहा कि जब और जहां जरूरत पड़ी भारत सरकार अपनी कार्रवाई से साबित करती रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Blast Timeline: दिल्ली ब्लास्ट केस में अब तक क्या कुछ हुआ? यहां देखिए पूरी टाइमलाइन
दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Car Blast: अधूरा प्लान छोड़ आतंकी उमर ने किया सुसाइड अटैक! दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
दिवाली का बड़ा तोहफा! केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में की 3% की बढ़ोतरी
17 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
56 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines