All India Exams 2026: देश में होने वाली तमाम बड़ी और अखिल भारतीय स्तर (All India Level) की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ रही है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी, तो अब देश की सेनाएं (डिफेंस फोर्सेस) इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से कराने के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट यानी रसद, गाड़ियां और परिवहन सहायता दे सकती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर आयोजित एक हाई लेवल मीटिंग में इस विकल्प पर गंभीरता से चर्चा की गई है।

---विज्ञापन---

इस बैठक में देश भर में होने वाले अलग-अलग कॉम्पिटिशन एग्जाम के सुरक्षित संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डिफेंस बीट की मदद लेने का खाका तैयार किया गया। हालांकि, यह साफ कर दिया गया है कि परीक्षा केंद्रों को तय करने और एग्जाम आयोजित करने का मुख्य काम पहले की तरह ही सीधे यूपीएससी (UPSC) या संबंधित भर्ती बोर्ड द्वारा ही किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री के आवास पर हुई इस बैठक में तीन सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है:

---विज्ञापन---

  1. आपदा के समय छात्रों को मिलेगी मदद

अगर किसी परीक्षा के दौरान देश के किसी हिस्से में भारी बर्फबारी, बाढ़ या कोई अन्य प्राकृतिक आपदा आती है, तो दूरदराज के इलाकों में फंसे स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाने और वापस लाने के लिए सेना की गाड़ियों और एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों की मदद ली जाएगी।

---विज्ञापन---

  1. सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन की जिम्मेदारी

परीक्षा से जुड़े गोपनीय और बेहद संवेदनशील मैटेरियल, जैसे क्वेश्चन पेपर (प्रश्न पत्र) को पूरी सुरक्षा के साथ और सही समय पर सेंटर्स तक पहुंचाने के लिए डिफेंस बीट की मजबूत सप्लाई चेन का इस्तेमाल किया जाएगा। सेना इन सामग्रियों के ट्रांसपोर्ट की पूरी व्यवस्था संभालेगी।

---विज्ञापन---

  1. सुरक्षा और साझा तालमेल

दूर-दराज और संवेदनशील इलाकों में परीक्षा को बिना किसी बाधा के आयोजित कराने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और लोकल पुलिस के साथ मिलकर एक साझा रणनीति के तहत काम करेगी, ताकि लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जा सके।

---विज्ञापन---