हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आधुनिक ड्रोन और ट्रैक गन सिस्टम..., सेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सेनाओं के लिए 2,12,000 करोड़ रुपये के बड़े खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इस फैसले से सेना को हाई मोबिलिटी व्हीकल्स, ट्रैक गन सिस्टम और आधुनिक कामिकेज ड्रोन सिस्टम मिलेंगे. यह कदम भारतीय सेना और वायुसेना की मारक क्षमता तथा निगरानी को कई गुना मजबूत करेगा.

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सेनाओं के लिए 2,12,000 करोड़ रुपये के बड़े खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. Credit: AI

भारतीय सेनाओं की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 26 अक्टूबर को आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में सेनाओं के कई पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को शुरुआती प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है. इन रक्षा प्रस्तावों की अनुमानित लागत करीब 2,12,000 करोड़ रुपये है. इस मंजूरी के तहत भारतीय सेना के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल्स (HMV), सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम, गन शॉट रिस्पॉन्स सिस्टम (GSRS) और लाइट मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर्स (LMRH) शामिल हैं. इसके साथ ही बेहद कम दूरी की एयर डिफेंस प्रणाली (VSHORADS), प्लेटफॉर्म बेस्ड काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS), लॉन्ग रेंज यूएएस ब्रिक, सर्विलांस यूएवी, इंटीग्रेटेड सर्विलांस एंड स्ट्राइक सिस्टम और लॉन्ग रेंज कामिकेज ड्रोन सिस्टम की खरीद को हरी झंडी मिली है.

कठिन इलाकों में बढ़ेगी सेना की रफ्तार और मारक क्षमता

  • हाई मोबिलिटी व्हीकल्स (HMV): कठिन और दुर्गम इलाकों में सेना की आवाजाही, लॉजिस्टिक सपोर्ट और ऑपरेशनल क्षमताओं को तेज करेंगे.
  • सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम: यह मैकेनाइज्ड फॉर्मेशंस को बेहतरीन मोबिलिटी के साथ जबरदस्त फायरपावर देगा.
  • गन शॉट रिस्पॉन्स सिस्टम (GSRS): यह सिस्टम मैदान-ए-जंग में वास्तविक समय (रियल-टाइम) में सटीक जानकारी देकर सेना की ताकत बढ़ाएगा.
  • वीशोराड्स और सी-यूएएस: वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) हवा में नई पीढ़ी के छोटे खतरों को मार गिराएगा, जबकि काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) आधुनिक युद्धक्षेत्र में टैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

ड्रोन और हेलिकॉप्टर से मजबूत होगी निगरानी

लाइट मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर्स (LMRH) का इस्तेमाल भारतीय सेना और वायुसेना दोनों करेंगी. इनका उपयोग टोह लेने (रेकी), निगरानी, कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों में किया जाएगा. वहीं, लॉन्ग रेंज कामिकेज ड्रोन और आधुनिक सर्विलांस सिस्टम से सेना की सटीक निशाना लगाने और लगातार निगरानी रखने की ताकत और अधिक धारदार होगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola