---विज्ञापन---

देश angle-right

NCERT में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर जोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, CJI सूर्यकांत ने कही कार्रवाई की बात

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT सिलेबस में बदलाव पर सख्त रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने सोशल साइंस में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर जोड़ने पर आपत्ति जताई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने बीते कल कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रस्टाचार’ का अंश जोड़ा था। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत ने NCERT की कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रस्टाचार’ नाम से एक अंश के पढ़ाये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जुडीशियरी को बदनाम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंहवी ने अदालत में मामला उठाते हुए कहा कि वे इस बात से आहत हैं कि कक्षा 8 के छात्रों को ये सब पढ़ाया जा रहा है। जवाब में CJI ने कहा कि यह एक सुनियोजित कदम लगता है। उन्होंने स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि वे इस मुद्दे से अवगत हैं और उचित कार्रवाई करेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: NCERT ने सिलेबस में किया बदलाव, सोशल साइंस में शामिल किया ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मुझे इसकी पूरी जानकारी है। हम एक दिन इंतजार करेंगे। यह निश्चित रूप से पूरी संस्था से संबंधित है। बार और न्यायपालिका दोनों से। मुझे बहुत सारे फोन और संदेश आ रहे हैं। मैं इस मामले का स्वतः संज्ञान ले रहा हूं। मैं किसी को भी, चाहे वह कितना भी उच्च पद पर हो, संस्था को बदनाम नहीं करने दूंगा।

---विज्ञापन---

वरिष्ठ वकील कपिल सिबल और अभिषेक एम सिंहवी ने मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मुद्दे का उल्लेख किया और कहा कि न्यायपालिका में बच्चों को भ्रष्टाचार का विषय इस तरह पढ़ाया जा रहा है मानो यह किसी अन्य संस्था में मौजूद ही न हो। वकीलों ने कहा कि उन्होंने नौकरशाही, राजनीति आदि को छोड़ दिया है। अन्य क्षेत्रों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। वे ऐसे पढ़ा रहे हैं मानो यह सब केवल इसी संस्थान में होता हो।

यह भी पढ़ें: अब NCERT में पढ़ाया जाएगा जड़ी-बूटी का विज्ञान, छात्र सीखेंगे आयुर्वेद के गुर

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2026 12:01 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola