Decision On Karnataka CM: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर आज फैसला होने की संभावना है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर नए सीएम के चेहरे के लिए मंथन जारी है। बैठक में कर्नाटक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक समेत राहुल गांधी भी मौजूद हैं।
खड़गे के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ भी बैठक करने की उम्मीद है जो मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में सबसे आगे हैं। शिवकुमार मंगलवार दोपहर बेंगलुरु से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे, जबकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे थे। सिद्धारमैया ने कल पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।
और पढ़िए – एंबुलेंस का किराया देने के लिए नहीं थे रुपये, बेटे की लाश बैग में रखकर पिता ने बस में तय की 200KM की दूरी
कांग्रेस नेता बोले- हम प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने आज कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेंगे। इसमें कोई देरी नहीं है, हम प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।”
वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा, ‘हमने यह पार्टी (कांग्रेस) बनाई है, हमने यह घर बनाया है। मैं इसका हिस्सा हूं..एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी।’ उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी के फैसले की परवाह किए बिना वे “बैकस्टैबिंग या ब्लैकमेल” का सहारा नहीं लेंगे।
सोमवार को पर्यवेक्षकों ने खड़गे को सौंपी थी रिपोर्ट
कर्नाटक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से नियुक्त तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक कर्नाटक के मुख्यमंत्री की नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचे।
पर्यवेक्षकों सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और भंवर जितेंद्र सिंह को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के चुनाव पर नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों से बात करने और बाद में पार्टी के आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा गया था।
और पढ़िए – Punjab News: पटियाला के गुरुद्वारे में शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक दल ने रविवार की देर शाम बेंगलुरु में बैठक की थी और विधायक दल का प्रमुख चुनने के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत करने वाला एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
42 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
1 hr agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
2 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
3 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines