BJP नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी, IPL से बाहर किए गए मुस्ताफिजुर रहमान पर दिया था बयान

Death Threat to Sangeet Som: बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का विवाद और गहरा गया है. मामले में बयानबाजी करने वालों को मारने की धमकियां मिलने लगी हैं. BJP नेता संगीत सोम ने बांग्लादेश से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है.

Sangeet Som

संगीत सोम ने BCCI के फैसले को सही ठहराया था.

Sangeet Som News: BJP नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने दावा किया है कि सुबह से उन्हें बांग्लादेशी नंबरों से कॉल आ रहे हैं और कॉल करने वाले उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं. वहीं उन्हें धमकी इसलिए दी जा रही है, क्योंकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेल रही टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने के फैसले को सही और सनातनियों की जीत बताया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर को लेकर क्या दिया था बयान?

बता दें कि संगीत सोम ने शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आउट किए जाने के फैसले के लिए केंद्र सरकार धन्यवाद किया था. उन्होंने कहा था कि क्रिकेटर को बाहर करके भारत सरकार ने करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का सम्मान किया है. बांग्लादेश आजकल जिस तरह से भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है, उसे देखते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत में खेलना नहीं चाहिए.

शाहरुख खान पर भी साधा था निशाना

बता दें कि संगीत सोम ने एक्टर शाहरुख खान पर भी निशाना साधा था. मेरठ के दौराला स्थित सुमित्रा फार्म हाउस में एक कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि था बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करके उनकी जान ली जा रही है और शाहरुख खान अपनी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उस देश के क्रिकेटर को खरीद रहे हैं. शाहरुख ने मुस्ताफिजुर रहमान को क्यों खरीदा है? 9.20 करोड़ दिए हैं.

विज्ञापन

BJP के फायरब्रांड नेता संगीत सिंह सोम

बता दें कि संगीत सोम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य हैं. उन्होंने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) जॉइन करके राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. फिर उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जॉइन की थी और अब वे BJP के सदस्य हैं. उन्होंने साल 2012 और साल 2017 में BJP की टिकट पर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट से चुनाव जीता था, लेकिन साल 2022 में समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान से वे चुनाव हार गए थे. संगीत सोम BJP के फायरब्रांड नेता हैं और अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ