मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से निकालने के बाद KKR में इस प्लेयर की होगी एंट्री? मिला अहम सुझाव

Mustafizur Rahman’s Replacement: कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद इस टीम में किसे शामिल किया जाएगा, ये एक बड़ा सवाल है, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर एक अहम सुझाव दिया गया है.

Mustafizur Rahman KKR

Replacement For Mustafizur Rahman In KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के दौरान बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग के 2026 एडिशन में खेलने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि बीसीसीआई ने हालिया घटनाओं के कारण केकेआर को उन्हें अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

बीसीसीआई देगी रिप्लेसमेंट की इजाजत

बीसीसीआई के सचिव देवजित सैकिया ने एएनआई को बताया, ‘हाल की घटनाओं के कारण, जो पूरे देश में हो रही हैं, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी केकेआर को निर्देश दिया है कि वे अपने खिलाड़ियों में से एक, बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करें, और बीसीसीआई ने ये भी कहा है कि अगर वो किसी रिप्लेसमेंट के लिए मांग करते हैं, तो बीसीसीआई उस बात की इजाजत देगी.’

विज्ञापन

मुस्ताफिजुर के रिप्लेसमेंट कौन?

अपने आईपीएल 2026 स्क्वाड से बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने के बाद, कोलकाता नाइटराइडर्स के पास एक रिप्लेसमेंट प्लेयर को साइन करने का मौका होगा, और अभी भी कई टॉप खिलाड़ी शाहरुख खान की टीम में शामिल होने के लिए अवेलेबल हैं. हालांकि नए खिलाड़ी को लेकर एक अहम सुझाव सामने आया है.

विज्ञापन

श्रीवात्स गोस्वामी ने दिया सुझाव

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व मेंबर और बंगाल विकेटकीपर-बल्लेबाज श्रीवात्स गोस्वामी के मुताबिक, शाहरुख खान की ओनरशिप वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन जानसेन को मुस्ताफिजुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन करना चाहिए. बता दें कि गोस्वामी ने आईपीएल में आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेला है.

कौन हैं डुआन जानसेन?

डुआन जानसेन एक टैलेंटेड साउथ अफ्रीकन ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. 1 मई 2000 को जन्मे डुआन की हाइट 6 फीट 8 इंच है. उन्हें अपनी तेज स्पीड और लोअर ऑर्डर में बड़े रन बनाने की काबीलियत के लिए जाना जाता है. उन्होंने कई घरेलू और फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेला है, जिसमें आईपीएल में मुंबई इंडियंस शामिल हैं, और मौजूदा वक्त में वो एसए20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स टीम के लिए खेलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ