Corona Vaccine Research Results: कर्नाटक में पिछले एक महीने में 20 से ज्यादा लोगों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसके लिए कनार्टक की सरकार ने कोरोना वैकसीन को जिम्मेदार ठहराया, जिसके चलते कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी, लेकिन आज देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि ICMR और एम्स की रिसर्च में स्पष्ट हो गया है कि कोरोना वैक्सीन और कर्नाटक में हो रही अचानक मौतों का कोई संबंध नहीं है। रिसर्च कोरोना काल के बाद अचानक हुई मौतों को लेकर की गई थी। रिसर्च में निष्कर्ष निकला कि अचानक हुई मौतें कोरोना वैक्सीन का दुष्प्रभाव नहीं हैं, बल्कि जीवनशैली और पुरानी बीमारी मौत होने का प्रमुख कारण है।
कर्नाटक में क्या और क्यों छिड़ा विवाद?
बता दें कि मई-जून 2025 के बीच कर्नाटक के हासन जिले में दिल का दौरा पड़ने से 20 से जयादा लोगों की मौत हो चुकी है। अचानक हुई इन मौतों का कारण कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट बताया जा रहा है। इसलिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कोविड वैक्सीन के संभावित दुष्प्रभावों की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की। इस समिति का नेतृत्व जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. केएस रविंद्रनाथ करेंगे। जांच 10 दिन में पूरी करके रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने भी अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हुई रिसर्च में साबित हुआ है कि कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव होते हैं। जल्दबाजी में वैक्सीन को परमिशन दी गई, जो अचानक हो रही मौतों का कारण हो सकती है। कनार्टक के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2 साल में हासन जिले में 507 हार्ट अटैक के मरीज रिकॉर्ड हुए। इनमें से 190 लोगों की मौत हुई है।
कर्नाटक में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति
सरकारी वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया था। इनके बाद 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को दवाई दी गई। फिर 18-44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। कोविशील्ड और को-वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई थी। सरकारी और निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए थे। वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल (www.cowin.gov.in), कोविन-कर मोबाइल ऐप भी लॉन्च की गई थी। कर्नाटक में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक बेंगलुरु, बेलगावी, मायसुरु, कलबुर्गी, दक्षिण कन्नड़, बगलकोट और चित्रदुर्ग में किया गया था।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
5 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines